हर जोर-जुल्म की टक्कर में… अनिल विज तुम्हारा है!” बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का गजब अंदाज

By Sahab Ram
On: July 2, 2026 10:01 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 02 जुलाई –* हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज प्रदेशभर से अम्बाला में जुटे हजारों प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंच गए जिसके बाद पूरा माहौल ही बदल गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन कर्मचारियों के बीच ज्ञापन लेने पहुंच गए और उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों से बातचीत की बल्कि मंच से उनके नारों में अपना नाम भी जोड़ा। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध है और आज उनके आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। देर शाम अपने आवास पहुंचे मंत्री अनिल विज अपनी गाड़ी से उतर सीधा कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उनके आने आते ही माहौल एकदम बदल गया। मंत्री खुद ज्ञापन लेने उन कर्मचारियों के बीच पहुंचे जिससे नजारा पूरी तरह बदल गया। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से कहा कि मैं खुद ज्ञापन लेने आपके बीच आ गया और ज़ब मैं यहां पहुंचा तो आप नारा लगा रहे थे, ‘हर जोर जुल्म की टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है, इसमें अब आप एक लाइन और जोड़ दो कि, “हर जोर जुल्म की टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है और “अनिल विज तुम्हारा है”। 

अंबाला मे हरियाणा भर से इकट्ठा हुए सैकड़ों कर्मचारियों के बीच पहुंच कर ज्ञापन लेने के बाद विज ने मंच से बिजली कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जो मांगे हैं उसपर कार्रवाई के लिए आगामी दिनों में यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बैठक कुछ दिन बाद होगी क्योंकि उनके भाई अभी पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है और उनके ईलाज के बाद जल्द बैठक होगी। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों के एलाउंस की मांग पर कहा कि उन्होंने अपने दफ्तर के अधिकारियों को उक्त फाइल बनाने के लिए कह भी दिया है जिस पर कार्रवाई होगी। 

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment