हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने रानियां में श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल

By Sahab Ram
On: July 2, 2026 9:46 PM
Follow Us:

सिरसा, 02 जुलाई। 

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश एवं प्रदेश की प्रगति का आधार है तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र श्रमिकों तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत पहली बार रानियां पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं श्रमिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

चेयरमैन जांगड़ा ने कहा कि श्रमिकों के पंजीकरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र श्रमिकों से समय पर पंजीकरण एवं आवेदन करवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों सहित प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक संगठनों से सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।

इस दौरान चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने रानियां की अनाज मंडी में श्रमिकों के लिए निर्मित अटल रसोई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से श्रमिकों एवं जरूरतमंद नागरिकों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें राहत मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान कामगार एवं श्रमिक संगठनों, स्कूल एसोसिएशन, सरपंच संगठन, व्यापार मंडल, श्रीश्याम सेवा समिति, गुरुद्वारा सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का स्वागत किया। इस दौरान माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुरदेव राही, बलवान जांगड़ा, चेयरमैन ओम प्रकाश, मुकेश जांगड़ा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

ओटू हेड का निरीक्षण कर अधिकारियों का किया उत्साहवर्धन

रानियां जाते समय अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने ओटू हेड का दौरा कर वहां चल रहे विकास एवं रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यरत श्रमिकों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बेहतर कार्य निष्पादन के लिए ओटू हेड के इंचार्ज ओमप्रकाश को सम्मानित किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेश बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा, उपमंडल अभियंता रघुवीर शर्मा, रविंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment