डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ  एसआईआर 2026 को लेकर की समीक्षात्मक बैठक

By Sahab Ram
On: July 2, 2026 8:49 PM
Follow Us:


झज्जर, 02  जुलाई।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत जिला झज्जर में इन दिनों एसआईआर को लेकर गणना प्रपत्रों के संग्रहण औऱ डिजिटाइजेशन का कार्य निरन्तर जारी है। वोटर लिस्ट त्रुटी रहित बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलओ के सहयोग से इस कार्य को पूरा करवाने में सहयोगी बनें। यह बात डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में कही। डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में एसआईआर 2026 को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग की वीसी उपरांत सम्बंधित अधिकारियों की बैठक में एसआईआर कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
एएसडी वोटर का अलग से तैयार हो  डाटाबेस
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण कार्य के दौरान एएसडी लिस्ट का डाटाबेस तैयार किया जाए, जरूरत अनुरूप राजनीतिक दलों से जानकारी सांझा करते हुए एसआईआर की प्रगति से अवगत कराया जाए,ताकि एएसडी वोटर तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही एसआईआर-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।

पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो,यही एकमात्र उद्देश्य
डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

प्रत्येक मतदाता से प्राप्त हो हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होगा, उनका नाम केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही जैसे डुप्लीकेट अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित अथवा पता न चलने वाले मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में बीएलओ स्थानीय जांच व निर्धारित प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगा।
डीसी ने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके संबंध में बीएलओ स्थानीय जांच के आधार पर संभावित कारण जैसे अनुपस्थिति, स्थानांतरण, मृत, डुप्लीकेट सूची तैयार करेगा। इस सूची पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सूची को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सभी पात्र मतदाताओं को मिलेगा अवसर
डीसी ने कहा कि 14 जुलाई तक वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है।

प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का मिलेगा पूरा अवसर
डीसी ने  कहा कि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा।
अफवाह, भ्रामक और गलत सूचना पर विश्वास न करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत प्रचार पर विश्वास न करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें, ताकि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से शामिल किया जा सके।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment