डीआरडीए हॉल में एसडीएम महेश कुमार और सीटीएम अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

By Sahab Ram
On: July 2, 2026 4:58 PM
Follow Us:

भिवानी,  02 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार और सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह दस बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होते हैं, जिनमें नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती हैं। सरकार का उद्देश्य समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे में अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का गंभीरता से लेकर उनका समयबद्घ तरीके से समाधान करें। नागरिकों को अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़ें।
समाधान शिविर में पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह मान ने कुंगड़-मुंढाल रोड़ को नया बनवाने, तालू से कुंगड़ रोड़ व मुढ़ाल से जताई रोड़ की मरम्मत करवाने, तालू माइनर की सफाई तथा चौ. बंसीलाल राजकीय अस्पताल परिसर में स्थित शौचालयों की सफाई करवाने की मांग की। सुनील वर्मा नंबरदार ने शहर में अवैध पानी के कनेक्शन कटवाने, मनोज ने सोलर वाटर पंप लगवाने, धनपत सिंह ने भिवानी बॉक्सिंग क्लब से राजीव कॉलोनी तक सेक्टर-13 की ग्रीन बेल्ट से गंदगी एवं मलबा हटवाने, बैंक कॉलोनी निवासी रमेश ने त्रिवेणी रोड़ ब्लॉक-डी में पेयजल समस्या तथा बिजली के पोलों से अतिरिक्त तार हटवाने की समस्या रखी।
इसी प्रकार से राजीव कॉलोनी से जल कल्याण सेवा समिति के प्रधान ने कॉलोनी की बिजली आपूर्ति को ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी फीडर से जोडऩे, बिजली के पोलों पर लटकते तार हटवाने तथा पेयजल समस्या, विनोद ने मेरी फसल-मेरी ब्यौरा योजना के तहत खरीफ फसल खराबा का मुआवजा, वार्ड नंबर 25 से पार्षद विनोद कुमार ने दुषित पेयजल सप्लाई व बिजली की वोल्टेज कम तथा अत्यधिक कटौति बारे, गीता ने दीन दयाल योजना का लाभ दिलवाने, शर्मिला ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, प्रमिला ने जैन चौक क्षेत्र में पुलिस द्वारा शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं किए जाने तथा संतरा ने अवैध कब्जा हटवाने की समस्या रखी।
अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान डीडीपीओ सोमबीर कादयान व इओ राजा राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्या मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment