एचटेट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए की जाएगी पुख्ता व्यवस्था: उपायुक्त महेंद्र पाल

By Sahab Ram
On: July 1, 2026 9:29 PM
Follow Us:

हिसार, 01 जुलाई।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई 2026 को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन विभाग को बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की हिदायत दी। इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए कठिनाई के समय डायल 112 सेवा भी उपलब्ध रहेगी जो उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुचाने में मदद करेगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इससे पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिदायत दी कि परीक्षा को पारदर्शी व नकल रहित संपन्न करवाने और परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाए। वीसी के उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा को संपन्न करवाए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों की जांच की जाये तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाये। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए उन्होनें सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर, बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग, वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. कैमरे संबंधी रिपोर्ट देने की हिदायत दी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस-पास अभिभावकों के बैठने का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नगराधीश को ड्यूटी में लगे अधिकारी  कर्मचारी को पहचान पत्र जारी करने के लिए कहा। परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को सांयकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी तथा 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा एवं सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी।

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सी जयाश्रद्घा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम हिसार ज्योति मित्तल, एसडीएम बरवाला अश्वीर नैन, नगराधीश रोहित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment