जीएसटी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

By Sahab Ram
On: July 1, 2026 8:30 PM
Follow Us:

हिसार, 01 जुलाई।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सफल क्रियान्वयन के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार रेंज के संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त कृष्ण कुमार ने की।

एचटेट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए की जाएगी पुख्ता व्यवस्था: उपायुक्त महेंद्र पाल

अपने संबोधन में संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जीएसटी लागू होने से एक राष्ट्र, एक कर की अवधारणा साकार हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सुधारों और संशोधनों से जीएसटी व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे उद्योगों और करदाताओं को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में देश में जीएसटी के तहत पंजीकृत डीलरों की संख्या 65 लाख से बढक़र 1.65 करोड़ हो गई है। साथ ही हरियाणा, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के मामले में पूरे देश में दूसरे स्थान पर है।

जिला फरीदाबाद में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के प्री-टेस्ट के लिए गणनाकारों और पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग

इस अवसर पर जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर हिसार पूनम खनगवाल, जींद मनीष गुप्ता, सिरसा सुरेंद्र गोदारा, फतेहाबाद शमशेर सिंह तथा भिवानी अशुकेश गुप्ता शामिल रहे।

हिसार रेंज की उत्कृष्ट इकाइयों के रूप में गणेश रोड लाइन प्रा. लि. (हिसार), द कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (सिरसा), लक्ष्य फूड इंडिया लि. (जींद), अल्ट्राटेक सीमेंट लि. (भिवानी) तथा न्यूक्लियर पावर प्लांट, गोरखपुर को भी सम्मानित किया गया।

डीसी ने अधिकारियों को दिए एचटेट परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के सख्त निर्देश निर्देश

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें हिसार के बार प्रधान एडवोकेट अजय भारद्वाज, भिवानी के शिव रतन गुप्ता, जींद के अशोक जैन, सिरसा के महेश झूंतरा तथा फतेहाबाद के सुनील मित्तल शामिल रहे। इस अवसर पर हिसार से तरूणा लांबा , भिवानी से जेएस जाखड ,जींद से विजेंद्र सिंह, सिरसा से अंजु सिंह, फतेहाबाद से आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एचटेट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए की जाएगी पुख्ता व्यवस्था: उपायुक्त महेंद्र पाल

जिला फरीदाबाद में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के प्री-टेस्ट के लिए गणनाकारों और पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग

डीसी ने अधिकारियों को दिए एचटेट परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के सख्त निर्देश निर्देश

नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

अमृत सरोवर प्लस योजना से हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर  बनाने का खुल रहा है मार्ग : श्याम सिंह राणा

मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी पर अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदेशभर में प्रदर्शन

Leave a Comment