डीसी ने अधिकारियों को दिए एचटेट परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के सख्त निर्देश निर्देश

By Sahab Ram
On: July 1, 2026 8:13 PM
Follow Us:

भिवानी, 01 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में चार व पांच जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फ्रिक्सिंग और बायोमेट्रिक सुचारू से होने चाहिए, ये सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ सदस्यों की पुलिस वेरीफिकेशन होगी। उन्होंने कहा कि एचटेट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि एचटेट परीक्षा में कोई कर्मचारी किसी भी स्तर पर कोताही ना बरतें। अपनी डयूटी गंभीरता के साथ करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक परीक्षा आयोजन को लेकर भेजी गई बुकलेट को अच्छी तरह से पढ़ें और कुबलेट में दिए गए निर्देशों की पालना करें। डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी ने बताया कि बाकायदा रूट चार्ट बनाकर बसें चलाई जाएंगी, विशेषकर महाग्राम की श्रेणी में शामिल गांवों में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी ना हो।
वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान वीसी के माध्यम से चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि एचटेट परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हों। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था में किसी प्रकार ढिलाई न हो। परीक्षा केंद्रों में छतों पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएं ताकि आसपास की गतिविधियों पर नजर रहे।
बॉक्स
जिला में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, बंसीलाल विश्वविद्यालय न्यू कैंपस, प्रेम नगर, हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक गेट, केएम पब्लिक स्कूल हांसी गेट, महाराजा नीमपाल सिंह (एम.एन.एस.) राजकीय महाविद्यालय, हांसी रोड, द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंस (टीआईटी एंड एस), बिडला कॉलोनी, तोशाम रोड, वैश्य कॉलेज भिवानी, करियर प्लेनेट पब्लिक स्कूल महम रोड, डी.ए.वी. सेंचुरी पब्लिक स्कूल कोंट रोड़ व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, देवसर मोड़, लोहारू रोड, लिटिल हार्ट पब्लिक स्कूल, कुसुम्भी मोड़, देवसर तथा लिटिल हार्ट इंटरनेशनल स्कूल, हुडा सेक्टर-13, शामिल हैं।
बॉक्स
जिले में 12,653 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे एचटेट की परीक्षा
चार व पांच जुलाई को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर एचटेट की परीक्षा होगी। जिले में कुल 12,653 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इनमें 9,151 महिला एवं 3,502 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। चार जुलाई (लेवल-3/पीजीटी) को 13 केंद्रों पर 4,096 अभ्यर्थी और पांच जुलाई (लेवल-2/टीजीटी) को 21 केंद्रों पर 6,636 अभ्यर्थी व पांच जुलाई (लेवल-1/पीआरटी) को 6 केंद्रों पर 1,027 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
बैठक में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, डीएसपी अनूप कुमार, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, दमकल अधिकारी रमन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment