नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

By Sahab Ram
On: July 1, 2026 7:57 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 1 जुलाई– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जिला अंबाला के नारायणगढ़ की अनाजमंडी  में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा विकास कार्यों एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

नारायणगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक शैली चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मांग पत्र रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में स्केटिंग ट्रैक बनवाने की घोषणा की। गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक सड़क बनवाने, गांव पजंलासा से अहमदपुर तक सड़क बनवाने तथा नारायणगढ़ अनाजमंडी के सामने सनातन मैदान बनवाने, शहजादपुर में सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट स्थापित करने, लौटो से डुमावाला तक सड़क व मारकंडा नदी पर पुल की फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, गांव कड़ासन में फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई से फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, राजकीय महिला आईटीआई हुसैनी मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध होने पर भवन बनवाने, नारायणगढ़ व शहजादपुर में डिजीटल लाइब्रेरी खोले जाने बारे घोषणाएं की।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. आरएस ढिल्लो, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व गणमान्य मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment