हिसार- नगर के मुल्तानी चौक स्थित सरस्वती संगीत महाविद्यालय एंड योग सेंटर में संगीत के सभी विषयों जैसे गायन-वादन- नृत्य- फाइन आर्ट पेंटिंग /ड्राइंग की कक्षा संगीत प्रारंभिका से लेकर संगीत प्रभाकर तक की सभी क्रियात्मक परीक्षाएं संपन्न करवाई गई। कार्य परीक्षक के रूप में दिल्ली से आए श्रीमान अमृत पाल सिंह कोहली व श्रीमती रणजीत कौर जी रहे। कार्य परीक्षक द्वारा पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षाओं का मूल्यांकन किया गया। कार्य परीक्षक द्वारा छात्र एवं छात्राओं को उनकी प्रस्तुतियों के लिए बहुत सराहा गया।और उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को संगीत के प्रति प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या अविनाश कौर ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे आप सभी हमें पहले सहयोग देते आए हैं हमें उम्मीद है कि आप हमें आगे भी सहयोग देते रहेंगे! परीक्षा के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्राचार्या अविनाश कौर ने अपने आये हुए सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रयाग संगीत समिति (प्रयागराज) की संगीत प्रारंभिका से लेकर संगीत प्रभाकर तक की क्रियात्मक परीक्षाएं हुई संपन्न






