आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

By Sahab Ram
On: June 29, 2026 3:47 PM
Follow Us:

झज्जर, 29 जून

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नोडल अधिकारी एवं आईटीआई प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन कर सरकार की कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री से फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने की मुलाकात, राज्य में साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा

जीतपाल ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक खाते की प्रति, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा फैमिली आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा, गुढ़ा महिला, बहादुरगढ़, बहादुरगढ़ महिला, भापड़ौदा, छारा, मातनहेल, साल्हावास, पहाड़ीपुर, आसौदा, दूबलधन, खुड्डन, जहांगीरपुर तथा सैनिक परिवार भवन स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां आवेदन संबंधी सहायता पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन करें और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने कौशल को निखारकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

एसआईआर-2026 के तहत विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment