जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों से की सही एवं अद्यतन जानकारी के साथ गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपने की अपील

By Sahab Ram
On: June 28, 2026 4:56 PM
Follow Us:

*फरीदाबाद, 28 जून।* 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी 14 जुलाई तक संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराया गया है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र अब वापस एकत्रित किए जा रहे हैं। इन प्रपत्रों में उपलब्ध जानकारी को भारत निर्वाचन आयोग के बीएलओ एप पर डिजिटल रूप से अपलोड करने के कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए सभी छह ईआरओ कार्यालयों में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से बीएलओ को डिजिटल अपलोडिंग कार्य में सहयोग मिलेगा, जिससे वे फील्ड स्तर पर सत्यापन एवं गणना प्रपत्रों के संग्रहण का कार्य अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। इससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की गति भी तेज होगी तथा मतदाता सूची का अद्यतन कार्य समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मतदाता गणना प्रपत्रों में सही, पूर्ण एवं अद्यतन जानकारी भरकर उन्हें शीघ्र अपने संबंधित बीएलओ को वापस सौंपें। साथ ही घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें, ताकि जिले की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सकेगा तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सकेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment