जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 15 में से 10 परिवादों का किया समाधान

By Sahab Ram
On: June 27, 2026 9:13 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 27 जून- प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को हिसार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 में से एक 10 परिवादों का समाधान किया। शेष शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखते हुए उन्होंने समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त श्री महेंद्र पाल ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए कहा कि शेष शिकायतों का समाधान भी समयबद्धता के साथ करवाया जाएगा।

  बैठक में शिकायतकर्ता रोहताश गुप्ता निवासी बरवाला द्वारा अवगत करवाया गया कि उनकी प्रॉपर्टी को नगर परिषद कर्मचारियों ने मिलीभगत करके किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढा दी है। इस पर बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन ने अवगत करवाया कि दस्तावेजों को एफएसएल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 जुलाई तक आने की संभावना है। ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं संबंधी मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अवगत करवाया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने मामले में सख़्त एक्शन लेने की हिदायत देते हुए जांच कमेटी में ग्रीवांस कमेटी के दो सदस्यों को शामिल करने के निर्देश दिए।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

मिलगेट स्थित टिब्बा दानाशेर निवासी रेखा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर 24 में आबंटित फ्लैट दिलवाने संबंधी शिकायत पर विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि इस संबंध में मुख्यालय स्तर मामला लंबित है, जिसका जल्द ही हल हो जाएगा। ग्लोबल स्पेस निवासी प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के मामले में डीटीपी दिनेश ने बताया कि यह मामला रेरा कोर्ट में है। अगस्त माह में इस पर निर्णय आने की उम्मीद है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने कंपनी संचालकों को तलब कर उपायुक्त से समक्ष पेश होने के निर्देश दिए। साथ ही डीटीपी को भी ग्लोबल स्पेस संचालकों के विरुद्ध नागरिकों को तय सुविधाएं न देने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने हिदायत दी।  

गावं मलापुर व लाडवी के नागरिकों द्वारा खाल निर्माण संबंधी मांग के बारे में काडा के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि नया टेंडर लगा दिया गया है। एक महीने में खाल का निर्माण करवाया जाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सुनील कुमार निवासी कालीरावण द्वारा खाल के पानी को एक फैक्ट्री द्वारा दूषित किए जाने के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि मौका मुआयना कर शिकायत कर्ता की संतुष्टि करवा दी गई है। बहुचर्चित स्कॉलर कॉलोनी विवाद मामले में कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी रजिस्ट्रार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार को चेतावनी दी और आगामी 10 दिन में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। जय दुर्गा कॉलोनी बुडाखेड़ा, उकलाना के प्रार्थियों ने कॉलोनी में पीने के पानी और सीवरेज की व्यवस्था करने की मांग रखी, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव बतला निवासी रामप्रसाद ने कांट्रेक्ट पर बीज तैयार करवाने के बाद मनमानी किए जाने संबंधित शिकायत पर कृषि विभाग की ओर से अवगत करवाया गया कि कंपनी द्वारा मामले का समाधान कर दिया गया है। एक अन्य शिकायत में प्रार्थी द्वारा विधवा पेंशन ने बनने की शिकायत रखी गई जिसके उपरांत डीएसडब्ल्यूओ ने अवगत करवाया कि प्रार्थी की परिवार पहचान पत्र आईडी सही नहीं है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को परिवार पहचान पत्र दुरुस्त करने के लिए कहा गया। इसी प्रकार से उकलाना मंडी निवासी रोहतास सिंह द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 लाख का मधुमक्खी पालन का ऋण न देने संबंधित मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने एलडीएम को कागज पूर्ण कर ऋण दिलवाने के आदेश दिए। प्रार्थी विजय कुमार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उसकी बेटी को दाखिला ना मिलने संबंधी शिकायत पर शिक्षा विभाग की ओर से अवगत करवाया गया कि पोर्टल खुलते ही प्रार्थी की बेटी का दाखिला करवा दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने प्रार्थी चंद्रपाल की एक निजी कोचिंग कंपनी द्वारा उसकी बेटी की फीस रिफंड न करने संबंधी शिकायत पर आदेश दिए कि प्रार्थी द्वारा जमा की गई पूरी फीस वापस की जाए। गांव मोहम्मदपुर के निवासियों द्वारा गांव के वाटर वर्क्स के फिल्टर नहीं बदलने तथा सप्लाई में गंदा पानी की आपूर्ति देने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अविलंब जलघर के फिल्टर चेंज करें। इसके अतिरिक्त अगली बैठक में पूरे जिले में जितने भी जलघर हैं, उनमें लगे फिल्टर की इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस संबंधी रिपोर्ट लेकर आए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस अवसर पर नलवा विधायक श्री रणधीर पनिहार, उपायुक्त श्री महेंद्र पाल, हिसार पुलिस अधीक्षक श्री सिद्घांत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा खेदड़, मेयर श्री प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री श्री अनूप धानक, जि़ला नगर आयुक्त श्रीमती सी जयश्रद्धा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, नगराधीश श्री रोहित संबंधित अधिकारी एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य श्री प्रवीण जैन, श्री रणधीर धीरू, श्री कृष्ण लाल रिणवा, श्री राजेंद्र सपड़ा, श्री अजय कांत जांगड़ा, श्री अरुण दत्त शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment