हरियाणा ओलंपिक गेम्स को स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति में शामिल किए जाने पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री का जताया आभार

By Sahab Ram
On: June 26, 2026 8:24 PM
Follow Us:

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति में संशोधन करते हुए हरियाणा ओलंपिक गेम्स को आधिकारिक रूप से ग्रेडेशन के लिए मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में शामिल किए जाने का हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने हार्दिक स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक एवं खिलाड़ी हितैषी निर्णय के लिए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा खेल, युवा मामले एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम का विशेष आभार व्यक्त किया है।

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर सिंह ‘मीनू’ बेनीवाल ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। अब हरियाणा ओलंपिक गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे सरकारी नौकरियों, खेल कोटे तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कैप्टन बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन लंबे समय से इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाता रहा है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में इस मांग को स्वीकार कर अधिसूचना जारी करना इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के भविष्य और खेलों के विकास के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदैव खिलाड़ियों के कल्याण और खेलों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वहीं खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने इस विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता प्रदान की। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन दोनों नेताओं के प्रति अपना हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से हरियाणा ओलंपिक गेम्स की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी, प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी में वृद्धि होगी तथा प्रदेश में खेलों का वातावरण और अधिक सशक्त बनेगा। इससे जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त होंगे और भविष्य में हरियाणा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल उपलब्धियों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।

कैप्टन बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन भविष्य में भी राज्य सरकार के साथ मिलकर खिलाड़ियों के हितों की रक्षा, खेल अधोसंरचना के विकास तथा प्रदेश को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

— जारीकर्ता —

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment