हिसार, 26 जून।
जिला लोक सम्पर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में 27 जून को 3 बजे आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा करेंगे। बैठक में गत बैठकों के लंबित परिवाद के अलावा हाल ही में आमजन द्वारा दिए गए परिवादों को भी रखा जाएगा। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिन विभागों से संबंधित मामले बैठक में सूचीबद्ध हैं, उनके अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें तथा प्रत्येक मामले का अद्यतन तथ्यात्मक विवरण एवं आवश्यक अभिलेख साथ लेकर आएं, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 27 जून को





