मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए 14 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

By Sahab Ram
On: June 25, 2026 8:51 PM
Follow Us:


झज्जर, 25 जून।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्राप्त गणना प्रपत्रों में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर उन्हें शीघ्र अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को वापस सौंपें। उन्होंने कहा कि यह अभियान 14 जुलाई तक चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जाएगा।
डीसी ने बताया कि बीएलओ द्वारा सभी पात्र मतदाताओं को नियमानुसार गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। ऐसे में मतदाताओं का दायित्व है कि वे आवश्यक जानकारी सही तरीके से भरकर समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटलीकरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा हो सके।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

 पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना एसआईआर अभियान का उद्देश्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना, दोहरी प्रविष्टियों एवं त्रुटियों को दूर करना तथा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी को अद्यतन करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में आए बिना इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने बीएलओ को भी निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ प्रत्येक पात्र मतदाता से गणना प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि जिला की मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment