स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी नोडल ने मारे भिवानी के पंवार, गुलिया और पूनिया समेत 7 बड़े अस्पतालों में छापे, अल्ट्रासाउंड रिकॉर्ड खंगाला

By Sahab Ram
On: June 24, 2026 8:21 PM
Follow Us:

भिवानी, 24 जून।  जिला में लिंगानुपात में सुधार को लेकर पीएनडीटी नोडल डॉ अन्नू चौधरी ने बुधवार को शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों पर छापे मारे। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड व उससे संबंधित तमाम रिकॉर्ड बारीकी से चेक किए।

उल्लेखनीय है कि डीसी श्री गुप्ता द्वारा जिला में लिंगानुपात में सुधार को लेकर चिकित्सा विभाग को  सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी के निर्देशों के चलते चिकित्सा विभाग द्वारा शहर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

 पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. अनु चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के पंवार हॉस्पिटल, गुलिया हॉस्पिटल, पूनिया मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम, गोयल नर्सिंग होम, इंद्रजीत हॉस्पिटल, भिवानी हार्ट हॉस्पिटल और भीष्म हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण किया।

 डॉ. अनु चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन सभी चिकित्सा संस्थानों में अल्ट्रासाउंड से संबंधित रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई, जो फिलहाल सही पाई गई। इसके साथ ही सभी चिकित्सा संस्थानों के संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि किसी भी स्तर पर लिंग जांच से संबंधित कोई गैर-कानूनी कार्य किया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डॉ. अनु चौधरी ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा विभाग की टीम की सभी निजी व सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर पैनी नजर है। जिला में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को रोकने और लिंगानुपात को और बेहतर करने के लिए यह छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment