किसानों तक मौसम संबंधी पूर्वानुमान समय पर पहुंचाए कृषि विभाग के अधिकारी : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: June 23, 2026 10:07 PM
Follow Us:

हिसार, 23 जून।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने मानसून की कमी और अल नीनो की चुनौतियों से निपटने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक फसल योजना तैयार करने, किसानों को समय पर अच्छी गुणवत्ता के बीज और उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने, मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ मिलकर किसानों तक मौसम के पूर्वानुमान संबंधित जानकारी समय पर पहुंचाने की हिदायत दी है।
  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उन्होंने  किसानों के हित में तुरंत वैकल्पिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि कम पानी में पकने वाली फसलों और मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने की दिशा में पर्याप्त कदम उठाए जाएं। इसके अतिरिक्त खाद, बीज और पर्याप्त उर्वरक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इस संदर्भ में वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक सीधे किसानों के संपर्क में रहें। मोबाइल मैसेज और रेडियो के जरिए किसानों को मौसम और सही फसल की समय पर सलाह दी जाए। पानी का सही प्रबंधन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि किसानों का हित सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मानसून में देरी या कमी होने पर भी किसानों को नुकसान न हो।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment