विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें मतदाता, बीएलओ नहीं पहुंचने पर दें सूचना : डीसी उत्तम सिंह

By Sahab Ram
On: June 23, 2026 3:10 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 23 जून।

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

‘एक पौधा, एक उम्मीद’ के संदेश के साथ मनाया अशोक बुवानीवाला का 53वां जन्मदिन

डीसी ने बताया कि यदि किसी मतदाता के घर अभी तक संबंधित बीएलओ गणना प्रपत्र लेकर नहीं पहुंचे हैं तो ऐसे मतदाता निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर अथवा 

पटौदी विधानसभा क्षेत्र के लिए 0124-6934034, बादशाहपुर के लिए 0124-2570029 तथा 0124-4268806, गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए 8700751185 तथा सोहना विधानसभा क्षेत्र के लिए 9466142565 हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को मौके पर भेजा जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

कैबिनेट ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, 2026 और शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2026 को मंजूरी दी

डीसी उत्तम सिंह ने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एआरओ) तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एडिशनल एआरओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से फील्ड भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बीएलओ निर्धारित क्षेत्र के सभी मतदाताओं तक पहुंच बनाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करे। साथ ही जिन क्षेत्रों में किसी मतदाता तक बीएलओ की पहुंच नहीं हो पाई है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी रूप से जारी : उपायुक्त

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment