‘एक पौधा, एक उम्मीद’ के संदेश के साथ मनाया अशोक बुवानीवाला का 53वां जन्मदिन

By Sahab Ram
On: June 23, 2026 1:31 PM
Follow Us:

सिरसा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के 53वें जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य पर आज शहीद भगतसिंह पार्क में एक सराहनीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा और ‘एक उम्मीद एक मौका’ टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से पार्क में 106 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पुनीत कार्य के अवसर पर युवा विंग के प्रदेश सचिव आकाश चाचाण, जिलाध्यक्ष सन्नी बांसल, विधानसभा अध्यक्ष शिवा बांसल, प्रवीण कुमार (सोफा ड्राइक्लीनिंग), पंडित कृष्ण शर्मा और मुना ठाकुर सहित कई गणमान्य साथी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने पौधे लगाकर प्रदेशाध्यक्ष के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी के 53वें जन्मदिन के पावन अवसर पर शहीद भगतसिंह पार्क में 106 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा सा कदम बढ़ाया गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment