जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी रूप से जारी : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: June 22, 2026 9:45 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 22 जून।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी रूप से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाना सुनिश्चित किया जाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 14 जुलाई 2026 तक प्राप्त गणना फॉर्मों के आधार पर प्रारंभिक मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मतदाता निर्धारित समयावधि में अपना गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाली दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान घोषणा पत्र एवं फॉर्म-6 के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं तथा नए पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ के पास अतिरिक्त गणना फॉर्म एवं घोषणा पत्र उपलब्ध रहेंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सभी योग्य मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिल सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment