एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी एफआईआर दर्ज: साहिल गुप्ता

By Sahab Ram
On: June 22, 2026 7:53 PM
Follow Us:

भिवानी, 22 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य- 2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समयबद्ध तरीके से किया जाना है। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त बीएलओ-सुपरवाईजर गंभीरता के साथ कार्य करें। कार्य में लापरवाही बरतने या निर्धारित समय काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत चार्जशीट व एफआईआर की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ कहीं किसी के पास एक जगह ना बैठकर घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फार्म वितरित करें, यदि कोई घर पर नहीं मिलता है तो उसके बारे में आसपास पड़ोस में पूछताछ करें ताकि यह पता चल सके वह व्यक्ति शिफ्ट हो गया है या अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए गया है। यदि दंपत्ति नौकरी करते हैं तो उनके घर पर सुबह-सुबह या शाम के समय पर फार्म देने का काम करें। ताला लगा मिलने वाले घरों पर तीन बार विजिट करें और उसका रजिस्टर में रिकार्ड बनाएं ताकि दावे-एवं आपत्ति सुनने के दौरान यदि कोई उनमें से मामला सामने आता है तो उसका पूरे तथ्यों के आधार पर निपटारा किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ केवल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर यथास्थिति का पता करना है। बीएलओ द्वारा बनाया गया रिकार्ड ही भारत निर्वाचन आयोग के पास जाएगा। यदि वह रिकॉर्ड सही नहीं पाया जाता है, संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होना लाजमी है। ऐसे में बीएलओ गंभीरता के साथ काम करें।
  उन्होंने सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के साथ प्रतिदिन मीटिंग करें और पूरे दिन की प्रगति की समीक्षा करें। सुपरवाईजर स्वयं भी उन घरों में जाकर आएं, जिनको बीएलओ ने एबसेंट बताया है ताकि क्रॉस चेक हो सके। इसी प्रकार से सुपरवाईजर बीएलए के साथ बैठक करें और उनका सहयोग लेकर एसआईआर काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ कहीं एक जगह बैठने की बजाय घर-घर जाकर फार्म वितरित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट व एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में मौजूद बीएलओ और सुपरवाईजर से उनके द्वारा किए जा रहे कार्य व अनुभव की जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल व एसडीएम तोशाम संदीप कुमार सहित अनेक सुपरवाईजर व एईआरओ भी मौजूद रहे।

पानी की बर्बादी रोकने के लिए चला विशेष अभियान, सर्विस स्टेशन संचालकों को दिए निर्देश

स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट: सडक़ें उखडऩे से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से लोग परेशान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment