समाधान शिविर में जन समस्याओं का समय पर निवारण करें अधिकारी : एडीसी अर्पित संगल

By Sahab Ram
On: June 22, 2026 3:54 PM
Follow Us:

सिरसा, 22 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी आदर्शदीप सिंह भी मौजूद रहे। समाधान शिविर में कुल 10 शिकायतें आई। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने शिविर में पहुंचकर एक-एक कर शिकायतकर्ताओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। शिविर में पेयजल, सडक़ सुधार, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन वितरण, भूमि संबंधी विवाद और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाना है। समाधान शिविर इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment