उकलाना में मनाया खण्ड स्तरीय योग दिवस , पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 8:56 PM
Follow Us:

उकलाना। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सैकेडरी स्कूल उकलाना मण्डीं में खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने उपस्थित साधकों को फास्टफूट से दूर रहने व पोस्टिक आहार लेने का संदेश दिया। उन्होने बताया कि आज सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित योग दिवस के अवसर पर पूरी दूनिया में यह दिवस बड़ी धुमधाम से मनाया जा रहा है, योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाए ताकि हम मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बन सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी ऋषि गोयल ने की। इस अवसर पर नोडल आफिसर आयुष विभाग के डाॅ. मोहित सोनी ने व कार्यकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डाॅ अर्जूनदेव ने मुख्यअतिथि डाॅ. आशा खेदड़ व नगरपालिका की चेयरमैन रीमा सोनी का स्वागत किया। इस अवसर मार्केट कमेटी के चेयरमैन इन्द्रसिहं ओला, वासुदेव शर्मा, हवासिहं कानूनगों, नरेश नैन, राजेश सिंहमार, विनोद कुमार, अमर पातड़ आदि उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधे भेंट किया गए तथा स्कूल प्रागण में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

योग सहायक जगबीर सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों व साधकों को सुखासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, शवासन, सेतुबंधानस, पवनमुक्तासन, मयूरासन, आदि योगासन करवाएं व उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने अपने संदेश में बताया कि प्रतिदिन योग करने से ना केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है बल्कि शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment