बवानीखेड़ा के बीके स्कूल में हुआ खंड स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 2:41 PM
Follow Us:

 बवानी खेड़ा, 21 जून। कस्बा बवानी खेड़ा स्थित बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंड स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक और नगर पालिका के अध्यक्ष सुंदर अत्री ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग शरीर के तन, मन और आत्मा को एक साथ आत्म साथ करता है। योग भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पद्धति है, योग से इंसान रोग मुक्त रहता है।
  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्वभर के लोग योग कर रहे हैं। पूरे विश्व ने भारत को योग गुरु मान लिया है। योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसका वर्णन हमारे ग्रंथो में भी किया गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जिला, उपमंडल, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर बच्चे, जवान, वृद्घ, महिला व पुरुष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग में भागीदारी कर रहे हंै। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाएं, नशे के अलावा उन्होंने युवा और बच्चों छोटे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें।  वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में मुख्य मेहमानों ने उपस्थित युवाओं और बच्चों को मतदाता सूची में किए जा रहे शुद्धिकरण बारे भी जागरूक किया गया और चुनाव विभाग के बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया।
योगाचार्य नवीन कुमार, सीमा देवी और सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर एसएचओ सुरेश कुमार, बीके स्कूल प्रबंधक समिति सदस्य सुभाष कौशिक, निदेशक योगेश शर्मा, प्रिंसिपल पंकज कुमार मिश्रा, आयुष विभाग के डॉ. विनोद सैनी, डॉ राजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, संगीता शर्मा, मोहन, मनीष, योगेंद्र, मंजू मलिक, सतेंद्र तंवर, नागेंद्र सिंह, पार्वती, प्रो. सत्यवान, प्रिंसिपल सुनील कुमार, जगन्नाथ मेहता, पूर्व एमसी राजू हंस सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment