कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने योग को अपनाते हुए दिया प्रकृति के साथ जुडऩे का संदेश

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 12:59 PM
Follow Us:

भिवानी, 21 जून।   12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय भीम स्टेडियम में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ। प्रदेश के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषि मंत्री श्री राणा और डीसी साहिल गुप्ता ने आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन का योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पंचकुला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और कोलकाता में राष्टï्रीय स्तर के योग दिवस कार्यक्रम सेे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया गया। भीम स्टेडियम में अपना संदेश देते हुए कृषि मंत्री श्री राणा ने कहा कि योग- प्राणायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह प्रकृति के साथ जुडक़र और एक-दूसरे के साथ सद्भाव से रह कर समाज में समृद्घि लाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि योग समाज, देश व दुनिया में शांति का प्रतीक है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, डीएसपी अनूप कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा और जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. संजय वैद मौजूद रहे।
अपने संबोधन में कृषि मंत्री श्री राणा ने कहा कि देश व  समाज की तरक्की व खुशहाली के लिए हमें योग को अपनाकर एक-दूसरे को साथ लेकर चलना है। योग भारत के ऋषि-मुनियों की खोज है, जिससे हम बिना पैसे खर्च किए स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग एक समाधि है। उन्होंने कहा कि योग को आज पूरी दुनिया ने माना है। योग का जीवन में विशेष महत्व है, जिसे आज पूरे विश्व ने अपनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ दुनियाभर के देशों में हो रहा है। प्रदेश में उपमंडल, खंड व गांव स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पूरे हरियाणा में राज्य स्तर पर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें योग के साथ-साथ ही सही खानपान को अपनाना होगा। उन्होंने हमें प्राकृतिक खेती की तरफ ध्यान देना होगा। योगयुक्त जीवन के साथ जहरमुक्त खेती होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहरीले खानपान से इंसान अनेक प्रकार की बीमारियों की जकड़ में आ गया है। उपस्थित योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
 बॉक्स
कार्यक्रम में आयुष विभाग की तरफ से केबिनेट मंत्री द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीएसपी अनूप कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डॉ. मदन मानव, गौमठ लेघा के महंत राजनाथ को भी सम्मानित किया गया। पिछले दिनों सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में बढ़चढ़ हिस्सा लेने वालों योग सहायकों व योग मैराथन में अव्वल रहने वालों को कृषि मंत्री श्री राणा और डीसी श्री गुप्ता ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, योग सहायक गजानंद शास्त्री, कविता अहलावत और मदन सिंह के अलावा सुरेंद्र कुमार, रितू, नीवन कुमार, सुमित्रा, सीमा, उमेद सिंह, रामबीर, अमित कुमार, मनेश, रेखा ओबरा, रेखा रानी, नरेश, पुष्पा, पूनम, नीलम, सीमा, मंदीप, मनोज कुमार, सुखबीर, कृष्ण कुमार व योग सहायक सुखबीर शामिल रहे। इनके अलावा हाल ही में 15 जून को आयोजित योग मैराथन में अव्वल रहने वाले युवाओं में लोकेश कुमार, अभिषेक  गुज्जर, रोबिन सिंह, अंकित यादव व ईशांत, किताब सिंह, योगेश तथा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डीडीपीओ कार्यालय से सहायक कर्मबीर सिंह को सम्मानित किया गया।
बॉक्स
योग दिवस कार्यक्रम में दिया गया एसआईआर में सहयोग देने का संदेश
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान डीसी साहिल गुप्ता की तरफ से आमजन से एसआईआर अभियान में बीएलओ का सहयोग करने का आह्वïान किया गया। नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची के शुद्घिकरण में सहयोग करें और बीएलओ को जरूरी जानकारी मुहैया करवाएं।
जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग सहायक गजानंद शास्त्री, कविता अहलावत और मदन सिंह ने योगासन व प्राणायाम करवाए। उन्होंने योगासनों के साथ-साथ योग व प्राणायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वन विभाग की तरफ से पौधे वितरित किए गए। पर्यावरण शुद्घि समिति के संयोजक केके वर्मा द्वारा कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। योग दिवस में आयुष विभाग से डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. निशा, डॉ. मनोज शर्मा,भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, गौमठ लेघा, आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठï के संयोजक संजय दुआ, विशालजीत सिंह तंवर सहित हजारों की संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment