योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : चेयरमैन रोहताश जांगड़ा

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 12:45 PM
Follow Us:

डबवाली, 21 जून।
डबवाली की अनाजमंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग क्रियाएं की।
चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की देखरेख में योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए। योगाचार्य कुलविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों को सहज और सरल तरीके से योग की बारीकियां सिखाई और इसके फायदों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, तहसीलदार सुनील कुमार, डीएसपी योगेश, बीडीपीओ हरीश कुमार, बीईओ लक्ष्मणदास, विजयंत शर्मा, मोहिंदर बंसल, अश्वनी बंसल, सुनील जिंदल और नीरज जिंदल आदि उपस्थित थे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment