हरियाणा एनसीसी बटालियन में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय सेना में करियर अवसरों की दी जानकारी

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 9:05 PM
Follow Us:

हिसार, 19 जून।
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस द्वारा थर्ड हरियाणा एनसीसी बटालियन में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेटों के मध्य भारतीय सेना में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में लगभग 300 एनसीसी कैडेट एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अधिकारी तथा पीबीओआर श्रेणी में भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही भारतीय सेना की भूमिका तथा विभिन्न आर्म्स एवं सर्विसेज के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया वहीं, अग्निवीर संवर्ग के अंतर्गत चयनित दो अभ्यर्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भारतीय सेना में शामिल होने के प्रति विशेष उत्साह एवं रुचि दिखाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सेना में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनमें देश सेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें :मंडल आयुक्त गीता भारती

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment