विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें :मंडल आयुक्त गीता भारती

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 9:01 PM
Follow Us:

हिसार, 20 जून।
मंडल आयुक्त गीता भारती ने निर्देश दिए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मंडल आयुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करना तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। इसके विपरीत, नए पात्र मतदाताओं, विशेषकर 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं। मतदाताओं को भरे हुए फॉर्म के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो भी जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा तथा इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, ताकि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका समय रहते समाधान किया जा सके। मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एन्यूमरेशन फॉर्म का शत-प्रतिशत वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए तथा उसके बाद फॉर्मों के संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि फॉर्म भरने के दौरान किसी बीएलओ अथवा मतदाता को कोई तकनीकी या व्यावहारिक समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। सभी अधिकारी फील्ड में बीएलओ के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिकायत की संभावना न रहे।
गीता भारती ने जमा किए गए फॉर्मों का नियमित रूप से नमूना सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी त्रुटियां सामने आएं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर न जाने तथा कार्य अवधि के दौरान स्टेशन नहीं छोड़ने की हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, मंडलायुक्त ओएसडी जगदीप सिंह सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment