नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 7:04 PM
Follow Us:

सिरसा, 18 जून। नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, लघु सचिवालय के कमरा नंबर-59 (द्वितीय तल) में स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01666-247245 है। अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां राम अवतार, जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एपीओ विनोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। 20 जून को प्रात: 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा 21 जून को प्रात: 8 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। इस दौरान परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या का निस्तारण किया जाएगा। नीट-2026 परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment