अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पॉयलेट रिहर्सल भीम स्टेडियम में 19 जून को सुबह छह बजे: एसडीएम

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 4:52 PM
Follow Us:

भिवानी, 18 जून। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के चलते 19 जून को सुबह छह बजे स्थानीय भीम स्टेडियम में पॉयलेट रिहर्सल होगी। एसडीएम महेश कुमार ने पॉयलेट रिहर्सल को लेकर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पायलट रिहर्सल में सुबह छह बजे आयोजित होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पॉयलेट रिहर्सल में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर 21 को भीम स्टेडियम में ही जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एसडीएम ने 19 जून को पायॅलेट रिहर्सल पर और 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लेकर बिजली विभाग को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम स्थल पर सुचारू बिजली के लिए जनरेटर सेट उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था करने, नगर परिषद को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला वन अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान पौधों का वितरण करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं मेडिकल सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पॉयलेट रिहर्सल और योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता हो ताकि बच्चे योग का महत्व समझ सकें। उन्होंने जिले के नागरिकों से इंटरनेशलयोगाडेएचआरवाईडोटइन पर पंजीकरण करने को कहा। वहीं दूसरी ओर एसडीएम ने भीम स्टेडियम का दौरा किया और पॉयलेट रिहर्सल को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान आयुष विभाग से जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ.संजय वैद ने योग दिवस की तैयारियों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीआईओ अमित लांबा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment