बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे हैं एसआईआर फॉर्म :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 9:17 PM
Follow Us:

रोहतक, 17 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अपडेट का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं तथा एसआईआर के निर्धारित प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके। बीएलओ मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी कर रहे हैं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के सभी मतदाताओं का आह्वान किया है कि जब बीएलओ उनके घर आएं तो वे पूर्ण सहयोग करें तथा मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि जिन नागरिकों को किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, वे अपने संबंधित बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा किया जाए। सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें तथा मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि की जांच अवश्य करें, ताकि आगामी चुनावों में वे बिना किसी परेशानी के अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment