संबंधित बीएलओ से ली फार्म वितरण व जानकारी अपडेट की प्रगति रिपोर्ट

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 7:11 PM
Follow Us:

झज्जर, 17 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत
गांव सिलानी, सिलाना, गिजाडोद,सौलधा,रईया, गांवों में चल रहे गणना प्रपत्र संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता फॉर्म वितरण, प्राप्त जानकारी और अपडेट प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गांव सिलानी में बीएलओ को प्रोत्साहित भी किया।
 प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें बीएलओ
डीसी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक एसआईआर प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और बीएलओ द्वारा दिए जा रहे फॉर्म में अपनी पूरी व सही जानकारी भरकर सहयोग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना, दोहरी प्रविष्टियों व त्रुटियों को दूर करना तथा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें। इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, कानूनगो मनोज कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment