आगामी 21 जून को जिला और ब्लाक स्तर पर आयोजित होंगी योग से जुड़ी विधाएं

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 8:24 PM
Follow Us:

झज्जर, 16 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलाभर में योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न योग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग द्वारा जारी शैड्यूल के अनुरूप प्रतिदिन योग गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
 जिला योग समन्वयक डॉ. पवन देशवाल ने बताया कि मंगलवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर योग से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला तथा सभी ब्लॉक स्तरों पर शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल, योगासन, प्राणायाम एवं योग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंचा सकें।
बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शिविर
उन्होंने बताया कि जिला कारागार परिसर में बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा योगाभ्यास करवाते हुए नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई।
बहादुरगढ़ एचएल सिटी में सीनियर सिटीजन को प्रतिदिन कराया जा रहा योगाभ्यास
योग समन्वयक ने बताया कि एचएल सिटी, बहादुरगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग सत्र लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में वृद्धजनों को उनकी आयु एवं स्वास्थ्य के अनुरूप योगाभ्यास करवाया जा रहा है, जिससे वे स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपना सकें।
उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न योगशालाओं में प्रतिदिन योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा आमजन को प्रतिदिन कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा है तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिलाभर में अभियान चलाकर लोगों को योग से जोड़ा जा रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों और विशेष योग सत्रों के माध्यम से अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. पवन देशवाल ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लें और स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment