फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 8:16 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 16 जून 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना BPTP, फरीदाबाद में तैनात जांच अधिकारी (IO) जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत थाना SV & ACB, फरीदाबाद में दर्ज की गई है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

*क्या था मामला-*

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपी जांच अधिकारी ने उसके विरुद्ध दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने तथा उसकी मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले ही ₹20,000 रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था तथा शेष ₹20,000 की मांग कर रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment