केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पशुपालन विभाग ने चलाया विशेष टीकाकरण अभियान

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 7:53 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 16 जून।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले में विशेष एफएमडी एवं एचएस टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना तथा पशुपालकों को पशुधन संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है: डीएमसी

अभियान के अंतर्गत विभाग की टीमों ने 15 जून को बहोड़ा कला तथा खुर्द, सिधरावली, अलीपुर एवं ढोरका गांवों में पहुंचकर 3564 पशुओं का टीकाकरण किया। इसी क्रम में 16 जून को धुनेला, सिधरावली तथा साहपुर गांवों में 2343 पशुओं को टीके लगाए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा रोग नियंत्रण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पशुधन किसानों और पशुपालकों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। ऐसे में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाना अत्यंत आवश्यक है। विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं ताकि पशुओं की मृत्यु दर में कमी लाई जा सके और दुग्ध उत्पादन सहित अन्य पशु आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार पशुपालकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण करवाएं तथा किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।

नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें विभागाध्यक्ष : उपायुक्त महेंद्र पाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment