जातिगत जनगणना में सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 10:06 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 15 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ऐसे एक तरफा फैसला करते थे, लेकिन प्रजातंत्र में जनता से पूछ कर फैसले किए जाते हैं। जनता के नुकसान और फायदे के आकलन के बाद ऐसे आदेश जारी होने चाहिए। इस तरह का एक तरफा फैसला लोकतंत्र का गला घोटना हैं। इस आदेश को जारी करने के बाद सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। एक तरफ बीजेपी की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पूरे प्रदेश के दौरे का प्रोग्राम बनाया है। वही खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी कैबिनेट के कई सदस्य पूरे लाव लश्कर के साथ आजकल पंजाब में चुनावी प्रचार पर है। हरियाणा में राजनीतिक दलों पर धरना प्रदर्शन रैलियों पर रोक लगाकर खुद प्रचार कर रहे हैं। हिसार जिले के चैनत गांव में सैकड़ों लोग पानी के लिए धरना दे रहे हैं। सरकार ने बिना पूछे खेतों में से पाइपलाइन बिछा दी लेकिन गांव को पानी नहीं दिया। हम सरकार को खुला चैलेंज देते हैं कि 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे जिसमें लाखों की संख्या में लोग आएंगे। किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाएं। तब हम बताएंगे कि लोकतंत्र क्या होता है। सरकार अजीब तरह की रोक लगाकर किसानों और व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। अब किसानों और व्यापारियों को 200 लीटर से ज्यादा का डीजल नहीं मिलेगा। जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ी परेशानी होगी। सरकार ने पहले भी एक तरफा फरमान जारी किए हैं। लेकिन इनेलो के दबाव में उन्हें वापस भी लिया है। इससे पहले सरकार ने बुढ़ापा पेंशन पर रोक, गेहूं खरीद पर अलग-अलग शर्तें लागू करना जैसी पाबंदियां लगाई थी। बीजेपी सरकार आज दिखावे में ज्यादा विश्वास कर रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने साइकिल पर चलना शुरू किया। यह ड्रामा सिर्फ एक दिन ही चला। एक मंत्री ने 5 से 6 साइकिल खरीदी। एक साइकिल की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए थी। इस पर सारा खर्च जनता के पैसे का हुआ।
सरकार एक तरफ कहती है कि जनता सोना ना खरीदे। हमारे सदियों पुरानी परंपरा है की बेटी की शादी में सोना दिया जाता है।
इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सतबीर सैनी, करण चौटाला और कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।
अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि इस बार जनगणना का जो कार्य जारी है। जनगणना में सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गिनती तो कर रही है। लेकिन सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया है। जबकि सरकार जाति जनगणना की बात करती है।
मुख्यमंत्री का सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ ‘‘भारत भाग्य विधाता’’ फिल्म देखने पर भी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पूरी तरीके से वेले हैं। इसलिए उन्होंने अभिनेत्री कंगना के साथ उनकी फिल्म देखी। कंगना रनौत देश की सबसे विवादित सांसद है। कंगना यह सब अपनी फिल्म के ऊपर टैक्स माफ करवाने के लिए कर रही है। क्योंकि उत्तर भारत में फिल्मों से सबसे ज्यादा टैक्स हरियाणा में मिलता है।
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार आज हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब है। पहले पंजाब नशे के मामले में नंबर वन था लेकिन अब हरियाणा नंबर वन होता जा रहा है। जनता प्रदर्शन भी करती है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं होता। सबसे ज्यादा अपराध मुख्यमंत्री नायब सैनी के जिले में हो रहा है सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
मोदी सरकार के 12 साल होने पर अभय सिंह चौटाला ने उठाए सवाल। सरकार एक तरफ तो 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही है प्रधानमंत्री कहते हैं की जनता सफर कम करें । वर्क फ्रॉम होम करें। लेकिन मोदी खुद हवाई जहाज लेकर तीसरे दिन विदेश में जा रहे हैं। पीएम के दौरे पर जनता का करोड़ों रुपए खर्च होता है। यह पैसा जनता के हित में खर्च हो तो अच्छा है।
अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना। आज हरियाणा की जनता एक तरफ बीजेपी की गलत नीतियों से परेशान है। वहीं कांग्रेस के बीजेपी प्रेम से भी परेशान है। कांग्रेस का बीजेपी के पक्ष में प्रेम, प्रदेश को कमजोर कर रहा है। 2028 में राज्यसभा का चुनाव है देखना उसमें कांग्रेस के हक में 8 विधायक भी नहीं बचेंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मानसून सर पर आ चुका है। लेकिन प्रदेश में बरसात की पानी निकासी चैनल की सफाई नहीं हुई है। मेरे हल्के डबवाली में ड्रेन नंबर 6 टूटी पड़ी है। जगह-जगह गंदगी रुकी है, अधिकारियों ने कागज में ड्रेन को साफ कर पैसा डकार लिया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment