स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम से होगी योग मैराथन की शुरुआत

By Sahab Ram
On: June 14, 2026 4:26 PM
Follow Us:

झज्जर, 14 जून
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 15 जून को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय योग मैराथन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए जिला भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग व योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ जिला स्तरीय योग मैराथन प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी।
योग स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली अपनाने का माध्यम :
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित की जा रही योग मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
सोमवार सुबह छह बजे शुरू होगी योग मैराथन :
डीसी ने बताया कि सोमवार 15 जून को प्रात: 6 बजे योग मैराथन का शुभारंभ महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम, झज्जर से किया जाएगा। विशिष्टï जनों द्वारा योग प्रमियों की मैराथन को झंडी दिखाकर योग मैराथन को रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाभर में योग अभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग ले रहे हैं।
योग मैराथन का हिस्सा बनने के लिए आमजन से की सक्रिय भागीदारी की अपील :
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के नागरिकों से योग मैराथन में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झज्जर जिला योग दिवस के आयोजनों में उल्लेखनीय जनभागीदारी दर्ज कर एक नई मिसाल स्थापित करेगा।
यह रहेगा मैराथन का रूट
योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.पवन देशवाल ने बताया कि योग मैराथन का रूट खेल स्टेडियम से शुरू होकर सिविल अस्पताल, पुरानी तहसील मोड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड तथा छिकारा चौक से होते हुए पुन: खेल स्टेडियम में समापन होगा।
उन्होंने कहा कि निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि योग मैराथन में जिला के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी। इसमें विद्यार्थी, युवा, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि यह आयोजन जनस्वास्थ्य और योग जागरूकता का एक प्रेरणादायी अभियान बने।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment