योग मैराथन भीम स्टेडियम में 15 को सुबह छह बजे

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 3:54 PM
Follow Us:

भिवानी, 13 जून।   योग दिवस के उपलक्ष्य और आमजन को योग के प्रति जागरूक करने को लेकर डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में 15 जून को सुबह छह बजे स्थानीय भीम स्टेडियम में योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। योग मैराथन में सैंकड़ों की संख्या में युवा, खिलाड़ी व विद्यार्थी शामिल होंगे।
नगराधीश अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस 21 जून को लेकर योग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 जून को सुबह छह बजे स्थानीय भीम स्टेडियम में योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग मैराथन खेल विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त संयोजन में आयोजित होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे कि अधिक से अधिक संख्या में योग मैराथन में भाग लें। मैराथन के माध्यम से आमजन से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर आयुष विभाग से डॉ. संजय वैद ने बताया कि शनिवार को जिलेभर की 70 व्यायामशालाओं में योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया गया। योगाभ्यास शिविरों में योग सहायकों ने नागरिकों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाने के साथ-साथ योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नागरिक 222.द्बठ्ठह्लद्गह्म्ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य4शद्दड्डस्रड्ड4द्धह्म्4.द्बठ्ठ पर पंजीकरण कर सकते हैं। नागरिक 18003157008 पर मिस्ड कॉल से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment