12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर बहादुरगढ़ में चलाया गया स्वच्छता अभियान

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 3:24 PM
Follow Us:

 बहादुरगढ़, 13 जून। केंद्र एवं हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम के तहत बहादुरगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून एवं डीएमसी अभिनव सिवाच ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता अभियान डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के साथ लगते वार्ड नंबर-25 में चलाया गया। इस दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के आसपास के मार्गों की विशेष सफाई की गई तथा नालों से कचरा एवं गंदगी हटाकर उन्हें साफ कराया गया।
विधायक राजेश जून ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और शहर को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय योगदान दें।
डीएमसी अभिनव सिवाच ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर नगर परिषद से ईओ संजय रोहिल्ला, सचिव प्रवीण, सुनील हुड्डा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment