समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने की जनसुनवाई

By Sahab Ram
On: June 11, 2026 4:47 PM
Follow Us:

हिसार, 11 जून।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


समाधान शिविर में सैनिक विहार कॉलोनी की आंतरिक सडक़ों को ऊंचा तथा समतल बनवाने की मांग पर उपायुक्त ने नगर निगम विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आर्य नगर निवासी हैपी द्वारा जोहड़ सफाई, अतिक्रमण हटवाने एवं पार्क निर्माण संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ऋषि नगर निवासियों के गलियों में अवैध निर्माण हटवाने की शिकायत को रखा जिस पर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा। आजाद नगर निवासी सोमवीर सिंह द्वारा घर के पास पिछले कुछ दिनों से खड़ी कूड़े की ट्राली को हटवाने की मांग पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  सूर्य नगर निवासी एक प्रार्थी द्वारा सीवरेज लाइन तथा पीने के पानी की लाइन ठीक करवाने संबंधी शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को इस मामले पर नागरिकों के समक्ष आ रही समस्या को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसीयूटी विवेक यादव, एसडीएम ज्योति मित्तल व डीडीपीओ नरेंद्र सिंह  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment