श्रद्धालुओं ने जताया सरकार का आभार  

By Sahab Ram
On: June 11, 2026 12:42 PM
Follow Us:

जिला झज्जर से सोमनाथ गए श्रद्धालुओं रणबीर सिंह, मीना देवी, सूबे सिंह, नौरंग, जगवीर और श्रीभगवान ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के कारण ही गरीब लोगों को यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि सोमनाथ मंदिर के दर्शन निशुल्क कर पाएंगे। उन्होंने यहां पर भोजन के साथ-साथ यात्रा के लिए वाहनों और ठहरने, भोजन के लिए की गई शानदार व्यवस्था पर भी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और गुजरात की सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के साथ-साथ कपिला, सरस्वती और हिरण नदी पवित्र स्थल के दर्शन कर पाए हैं। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इसी प्रकार से सोमनाथ पहुंचे अन्य श्रद्धालु  सुरेंद्र, बिमलेश,, वीरेंद्र सिंह, रमेश राठी, सुशीला, काशीराम, राजेंद्र सिंह और सुरेश देवी ने कहा कि उन्होंने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि वे इस प्रकार से तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। यहां आने पर उनके वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई है। इसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के बहुत-बहुत आभारी हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निशुल्क भेजे जाने पर ही उन्होंने भोलेनाथ के सोमनाथ मंदिर के साथ-साथ त्रिवेणी में स्नान किया है। समुद्र की बल खाती और उफनती लहरों को देखा है। इसके अलावा गीता मंदिर और श्री भालका तीर्थ मंदिर के दर्शन किए हैं। भालका मंदिर वहीं पर है, जहां पर पर भगवान श्री कृष्ण को तीर लगा था और वे स्वर्गलोक धाम सिधार गए थे। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि गरीब लोगों को कहां बाहर घूमने का मौका मिलता है, उनके पास बाहर जाने के लिए इतने पैसे नहीं होते, यह तो सरकार की अनूठी योजना है कि उनको फ्री में तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों की भी धार्मिक भावनाओं और आस्था को समझा है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment