वार्ड पार्षदों और सदस्यों ने जानी कचरा निस्तारण प्रक्रिया

By Sahab Ram
On: June 8, 2026 4:17 PM
Follow Us:

सिरसा, 07 जून।
सिरसा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों और वार्ड कमेटी सदस्यों ने ने गांव बकरियांवाली स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में संचालित कचरा प्रबंधन एवं निस्तारण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें प्लांट में कूड़े के संग्रहण, छंटाई, प्रसंस्करण तथा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि प्लांट में शहर से एकत्रित होने वाले ठोस अपशिष्ट को विभिन्न श्रेणियों में अलग-अलग कर उसका उचित प्रबंधन किया जाता है। पार्षदों और वार्ड कमेटी सदस्यों ने प्लांट की कार्यप्रणाली की बारीकी से जानकारी प्राप्त की और कचरा निस्तारण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित को प्लांट की कार्यप्रणाली, दैनिक कूड़ा निस्तारण क्षमता तथा स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं मौजूद सदस्यों ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी कूड़े के पृथक्करण और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment