विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Sahab Ram
On: June 7, 2026 1:39 PM
Follow Us:

सिरसा, 05 जून।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरनाला रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम तथा रानियां बाजार स्थित रेडक्रॉस भवन में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने कहा कि पेड़-पौधे, पृथ्वी, जल, भूमि, पर्वत, नदियां तथा अन्य प्राकृतिक संसाधन पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। हम सभी का नैतिक दायित्व है कि जिस पर्यावरण में हम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करें तथा उसे प्रदूषित होने से बचाएं। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक केंद्र बरनाला रोड परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा रेडक्रॉस भवन, रानियां बाजार में कंडक्टर श्रेणी के लिए प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन का खतरा भी गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम प्रकृति के साथ जीना को सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे तथा उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।
इस अवसर पर प्राथमिक सहायता प्रवक्ता संतोष रानी, गुरचरण सिंह, रजत बंसल, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिरसा के प्रबंधक जितेश कंबोज, फैकल्टी सदस्य राकेश कुमार, दलबीर सिंह, हरीश कुमार, काजल तथा संस्थान में एम्ब्रॉयडरी एवं पेंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment