जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट  मंत्री रणबीर गंगवा

By Sahab Ram
On: June 6, 2026 11:46 PM
Follow Us:

हिसार, 05 जून।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को हिसार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़ी मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं विकास संबंधी सुझाव उनके समक्ष रखे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, उनकी समस्याओं को सुनना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।  जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment