रिश्वतखोरी पर एसीबी का एक और प्रहार: रोहतक जिला में  5,500 रुपये की रिश्वत लेते उर्दू कॉपीस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार*

By Sahab Ram
On: June 6, 2026 10:47 PM
Follow Us:

रोहतक, 5 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए रोहतक में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की रोहतक टीम ने सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा), रोहतक में कार्यरत उर्दू कॉपीस्ट विपिन को 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

*क्या था मामला-*
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके पूर्वजों द्वारा खरीदी गई भूमि के पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले आरोपी विपिन द्वारा 5,500 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा), रोहतक में शिकायतकर्ता से 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की पूरी राशि आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। यह कार्रवाई एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम द्वारा की गई।*

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment