अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

By Sahab Ram
On: June 5, 2026 9:10 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 04 जून।
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट व सजावट और टी शर्ट इत्यादि के प्रबंधन के लिए ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं मांगी गई हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया जाना है।

डीसी आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार उप मण्डल अधिकारी (ना०) फरीदाबाद, लेखा अधिकारी, जिला परिषद फरीदाबाद, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी फरीदाबाद और जिला नाजर कार्यालय उपायुक्त फरीदाबाद की अध्यक्षता में एक खरीद-फरोख्त कमेटी का गठन किया गया है।  यह कमेटी कार्यक्रम आयोजन के लिए आवश्यक सामग्री जैसे टेंट, टी-शर्ट इत्यादि की ई-टेण्डर प्रक्रिया द्वारा खरीद सुनिश्चित करेगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होंने बताया कि खरीद-फरोख्त कमेटी को योग दिवस के लिए आवश्यक सामग्री जैसे टेंट, टी-शर्ट आदि की खरीद के लिए ई-टेण्डर प्रक्रिया के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इच्छुक निविदाकर्ता ई-टेण्डर पोर्टल https://etenders.hry.nic.in पर अपनी निविदाएं दिनांक 14 जून 2026 को रात 11:59 तक भर सकते है। प्राप्त निविदाओं को 15 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे गठित कमेटी की निगरानी में खोला जाएगा।

निविदा की शर्तें:-
आवेदक फर्म किसी भी सरकारी/गैर सरकारी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होनी चाहिए। करवाये गए कार्य का भुगतान फाइनल कार्य दिवस के बाद वेरिफिकेशन कमेटी व खरीद- फरोक्त कमेटी अनुमोदन के उपरांत किया जाएगा। टेंट एवं सजावट की मांग अनुमानित संख्या से 25 प्रतिशत बढ़ सकती है व 25 प्रतिशत घट सकती है। टेंट एवं सजावट सामांका भुगतान कार्यक्रम में वास्तविक संख्या में इस्तेमाल सामाग्री के अनुसार किया जाएगा। ई-टेंडर खुलने के उपरान्त सप्लाई आर्डर जारी या निविदा रद्द करने का अंतिम अधिकार खरीद-फरोक्त कमेटी का होगा। आवेदक को 10,000 रुपए बतौर राशि जमा करवाने होंगे।  ई-टेंडर खुलने के उपरान्त टी-शर्ट (पॉलिएस्टर, राउंड नैक) या टी-शर्ट कॉटन राउंड नैक विद लोगो में से किसी एक का आर्डर कमेटी के निर्णय अनुसार दिया जाएगा

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment