कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत ढाल है POSH कानून

By Sahab Ram
On: June 5, 2026 8:59 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 04 जून।
जिला उपायुक्त द्वारा फरीदाबाद जिले में महिलाओं को सुरक्षित कार्य माहौल देने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की जा रही है | इसके तहत “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013” और केंद्र सरकार के “शी-बॉक्स” (SHE-BOX) पोर्टल के बारे में  कार्यरत महिलाओं को जागरूक करना है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी देना है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होंने बताया  कि मुहिम के द्वारा महिलाओं को बताया जाएगा कि वे अपने कार्यस्थल की आंतरिक समिति (IC) में या फिर घर बैठे सीधे ऑनलाइन SHE-BOX Portal के माध्यम से अपनी शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज करा सकती है | विभाग द्वारा यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु जिला स्तर,ब्लॉक स्तर,तहसील स्तर और नगरपालिका स्तर पर भी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है, जिसकी जानकारी SHE-BOX Portal पर उपलब्ध है। सभी कंपनी/कारखानों/निजी संस्था आदि जिसमे कम से कम 10 कर्मचारी कार्यरत है, उनमे यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) के लिए आंतरिक समिति (IC) का गठन होना अनिवार्य है | जिस कार्यस्थल और असंगठित स्थान जहाँ पर 10 से कम कर्मचारी है, वो सीधे तौर पर लोकल कमेटी में अपनी शिकायत कर सकती है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं तक इस जानकारी को पहुंचाना है ताकि वे बिना किसी डर के सुरक्षित माहौल में काम कर सकें और उनके साथ कार्यस्थल पर होने वाली यौन उत्पीड़न  के प्रति अपनी आवाज उठा सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment