1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

By Sahab Ram
On: June 5, 2026 8:43 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 04 जून- गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 के तहत व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके। 

एसडीएम ने बताया कि इस पुनरीक्षण अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। अर्थात जो नागरिक 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके होंगे, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान का प्रारंभिक चरण 5 जून से 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एसडीएम ने बताया कि इसके उपरांत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो अपडेट करेंगे तथा हस्ताक्षर करवाकर फॉर्म प्राप्त करेंगे। साथ ही नए मतदाताओं के लिए आवश्यक फॉर्म-6 भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे।

एसडीएम ने बताया कि 14 जून से 26 जून तक जिले के सभी मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता न हों। साथ ही परिवार एवं एक ही क्षेत्र के मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से जोड़ा जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं होगा, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे तथा निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर उनके दावों का निपटारा किया जाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

एसडीएम ने बताया कि 1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नागरिकों को स्वयं का एक मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को अपना एक दस्तावेज तथा माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। वहीं 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे आवेदकों को अपना एक दस्तावेज तथा माता-पिता दोनों के एक-एक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

एसडीएम ने कहा कि बीएलओ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन बार घर-घर संपर्क करेंगे। राजनीतिक दलों के बीएलए भी मतदाताओं को फॉर्म भरने, दस्तावेज जमा करवाने तथा अन्य प्रक्रियाओं में सहयोग करेंगे। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 50 हजार 200 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 24.81 प्रतिशत की मैपिंग की जा चुकी है। अर्थात वर्ष 2002 की मतदाता सूची के 1 लाख 11 हजार 686 मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची से मिलान किया जा चुका है।

एसडीएम ने गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ घर-घर सर्वेक्षण के लिए आएं तो उन्हें पूरा सहयोग दें। मतदाता अपने नाम, पता, जन्मतिथि तथा अन्य विवरणों की जांच प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अवश्य करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समयावधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन करना अत्यंत आवश्यक है और सभी दावे एवं आपत्तियां तय अवधि के दौरान ही स्वीकार की जाएंगी।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 77-गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी, सहायता, सुझाव अथवा शिकायत के लिए नागरिक हेल्प डेस्क नंबर 8700751185 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment