पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में गरीब कल्याण की दिशा में हुए उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन – श्री कृष्ण कुमार बेदी

By Sahab Ram
On: June 4, 2026 8:20 PM
Follow Us:

चण्डीगढ़, 4 जून – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी तथा विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड तथा हरियाणा केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण करने वालों में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री ईष्वर सिंह प्लाका, उपाध्यक्ष श्री भारत भूषण टाक और सदस्य श्री मोहित वाल्मिकी, श्री जितेंद्र वाल्मिकी, श्रीमती रेखा रानी, श्री संजीव घारू और श्री चंद्रप्रकाश बोस्ती, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा और उपाध्यक्ष श्री ओमपाल और हरियाणा केशकला और कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री यशपाल ठाकुर और उपाध्यक्ष श्री नरेश कुमार सैन शामिल रहे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ करें। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में गरीब कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के वितरण में भ्रष्टाचार व्याप्त था, जबकि आज यह भत्ता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को उनसे अनेक आशाएं और अपेक्षाएं हैं। इसलिए वे जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

श्री कृष्ण लाल पंवार ने धरातल से जुड़े लोगों को विभिन्न बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विष्वास है कि नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के निदेशक श्री अजय कुमार, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव श्री विवेक पदम सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment