मुख्यालय के अधिकारियों को जिलों में रेगुलर फील्ड इंस्पेक्शन के लिए किया तैनात

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 10:11 AM
Follow Us:

चण्डीगढ, 30 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग  द्वारा आने वाले मानसून से पूर्व राज्य में बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करने और लोगों को जलभराव जैसी पस्थितियों से बचाव हेतू तैयारियों को लेकर बड़े स्तर पर ड्रेनों की सफाई एवं गाद निकालने का अभियान शुरू किया गया है।

विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण इलाकों में बारिश के पानी की निकासी को आसान बनाने और बेेहतर प्रबंधन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी कार्य की प्रगति पर 24 घंटे करीब से निगरानी रख रहें हैं। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें लेकर कार्य की पालना सुनिश्चित करने पर बल दे रही हैं। 

सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने सभी उपायुक्तों के साथ-साथ विभाग के संबंधित एसई और कार्यकारी अभियंता इंजीनियर को चल रहे कामों का नियमित निरीक्षण करने और मानसून शुरू होने से पहले शत प्रतिशत ड्रेन सफाई को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में रेगुलर फील्ड इंस्पेक्शन के लिए भेजा गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस पहल का मुख्य उद्वेश्य नालों, नहरों और पानी के चैनलों से गाद, खरपतवार, पेड़-पौधे, रुकावटें और अतिक्रमण हटाना है, ताकि उनकी क्षमता दुरूस्त हो सके और मानसून के मौसम में बारिश के पानी का बहाव आसान हो सके।

हर साल होने वाले मानसून से पूर्व तैयारी प्रोग्राम के तहत हरियाणा सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने इस साल कुल 4,369.69 किलोमीटर लंबे 716 नालों की सफाई और गाद निकालने का प्लान बनाया है।

नालों की सफाई का काम विभागीय मशीनरी के साथ-साथ ई-टेंडरिंग मोड से भी किया जा रहा है ताकि काम को पारदर्शी और बेहतर ढंग से जल्द पूरा किया जा सके। इन कार्यों में मुख्य रूप से जमा हुई गाद और पेड़-पौधों को हटाना शामिल है ताकि नालों की क्षमता दुरूस्त हो सके और कमज़ोर इलाकों में बाढ़ और पानी भरने का खतरा कम हो सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

विभाग ने जून 2026 तक सभी 716 नालों की पहचान कर सफाई पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। मानसून आने से काफी पहले पूरे राज्य में जलभराव रोकनें की पूरी तैयारी करने के लिए कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है।

हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग लोगों के हितों की रक्षा, ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और समय पर काम करके बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment